फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI: Admission will be done on the spot in two phases

आईटीआई: दो चरणों में होंगे मौके पर एडमिशन

Fri, 08 Aug 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
ITI: Admission will be done on the spot in two phases
11 अगस्त से होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 12 से 22 अगस्त तक सीधे संस्थान में होंगे ऑफलाइन दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए नए अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, उनके लिए अब 11 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। रजिस्ट्रेशन के बाद चयनित विद्यार्थी संस्थान में सीधे आकर ऑफलाइन मोड में दाखिला ले सकेंगे।
संस्थान के प्राचार्य जिले सिंह ने बताया कि ऑन द स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण 12 अगस्त से 14 अगस्त तक और द्वितीय चरण 18 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक चलेगा। इन दोनों चरणों में पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ सीधे राजकीय आईटीआई पलवल पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि दाखिला प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को 12 अगस्त से 22 अगस्त के बीच अपनी प्रवेश फीस ऑनलाइन या संस्थान में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करनी होगी। चूंकि सीटें सीमित हैं, इसलिए उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन कर लें और संस्थान में पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आईटीआई पलवल के सूचना केंद्र या हरियाणा आईटीआई पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं। प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि संस्थान में सभी ट्रेड्स में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मौजूद हैं, जो युवाओं को कौशल विकास की दिशा में सशक्त बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed