फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   It is the responsibility of all of us to protect natural resources and increase greenery

Faridabad News: प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी

Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of all of us to protect natural resources and increase greenery
केंद्रीय मंत्री व राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने पौधरोपण कर लोगों को दिया संदेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं, बल्कि यह मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री हरियाणा विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ सरमा, जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, महापौर प्रवीण जोशी तथा विधायक धनेश अदलखा, सतीश फागना, मूलचंद शर्मा और सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed