फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   It is shameful to change the name of Badshah Khan Hospital

बादशाह खान अस्पताल का नाम बदलना शर्मनाक

Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
It is shameful to change the name of Badshah Khan Hospital
बादशाह खान अस्पताल का नाम बदलना शर्मनाक
विज्ञापन

फरीदाबाद। युवा कांग्रेसी नेता भारत अशोक अरोड़ा ने प्रदेश सरकार द्वारा फरीदाबाद के अस्पताल बादशाह खान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने के फैसले को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि बादशाह खान अस्पताल का नाम पूर्व स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल गफ्फार बादशाह खान के नाम पर रखा गया था। भारत अशोक अरोड़ा ने कहा की आज शहर को सुविधाओं कि जरूरत है, विकास की जरूरत है। सड़कें खस्ताहाल बनी हुई हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर बनी हुई है। इनमें सुधार करने की बजाय सरकार नाम बदलने में लगी है। बादशाह खान अस्पताल वर्षों पुराना शहर का मुख्य अस्पताल है और लोग इसे बादशाह खान (बीके) अस्पताल के नाम से जानते हैं। भाजपा सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नाम बदलकर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed