फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   It is mandatory to bring Aadhaar and ESIC card for health check-up.

Faridabad News: स्वास्थ्य जांच के लिए आधार और ईएसआईसी कार्ड लाना अनिवार्य

Tue, 19 May 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to bring Aadhaar and ESIC card for health check-up.
बैठक में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी कार्यालय में 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के औद्योगिक कर्मचारियों के लिए निवारक वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। कार्यालय में विभिन्न औद्योगिक संघों और बड़े नियोक्ताओं के प्रतिनिधी मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम नए श्रम कानून ओएसएच-2020 के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बीमारियों का समय रहते पता लगाना और श्रमिकों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। बैठक में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। बताया गया कि पंजीकरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कर्मचारियों को आधार कार्ड और ईएसआईसी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


जांच की सटीकता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को खाली पेट आने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ जांच भोजन के बाद भी होंगी, इसलिए कर्मचारियों को अपना दोपहर का भोजन साथ लाने की सलाह दी गई। फरीदाबाद में यह स्वास्थ्य जांच ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एनएच-3, ईएसआई अस्पताल सेक्टर-8 अस्पतालों में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रीय निदेशक हरि ओम प्रकाश ने कहा कि इस पहल से कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण होगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। नियोक्ताओं ने कंपनी परिसरों में जांच शिविर लगाने का सुझाव भी दिया, जिस पर प्रशासन ने भविष्य में विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी नियोक्ताओं से इस जनकल्याणकारी योजना में सक्रिय सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed