{"_id":"60e301be8ebc3eff1c7cc289","slug":"it-is-difficult-for-people-to-get-out-of-waterlogging-in-hirapur-village-faridabad-news-noi5916240170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरापुर गांव में जलभराव से लोगों को निकलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरापुर गांव में जलभराव से लोगों को निकलना दूभर
विज्ञापन
बल्लभगढ़। हीरापुर गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीण काफी वर्षों से परेशान हैं। वाहन चालक कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार और सरपंच राजबाला को लिखित शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस है। चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पंचायत भवन पर धरना देंगे।
हीरापुर गांव बल्लभगढ़ ब्लॉक में आता है। बावजूद इसके यहां के अधिकारी गांव में समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे। गांव के लोगों का आरोप है कि पहले से पेयजल का संकट था। अब जलभराव की समस्या के कारण जीना मुहाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक मुख्य मार्ग से गांव में प्रवेश होने वाले रास्ते पर जोहड़ है। जोहड़ कई वर्षों से ओवरफ्लो हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत की ओर से मशीन से जोहड़ कभी-कभी खाली करा दिया जाता है लेकिन अब गांव में जोहड़ का पानी सड़कों पर भी बह रहा है। लोगों के मुताबिक गांव में जलभराव की समस्या से काफी परेशान हो चुके हैं। वहीं, जलभराव वाले रास्ते में गहरे गढ्ढे बन हुए है। जो दिखाई नहीं पड़ते है।
वर्जन-
गांव के रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहता है। वह संक्रामक बीमारी भी पनपने लगी है। कभी भी गांव बीमारियों का गढ़ बन सकता है। उसके बाद भी पंचायत और अधिकारी कोई कदम उठाने को जारी नहीं है। काफी तंग आ चुके है। - दीपक आजाद, ग्रामीण
विज्ञापन
कई बार जलभराव होने से गढ्ढे में गिरकर चोटिल हो चुका हूं। समस्या काफी बढ़ गई है। अब गांव सेनिकलने के लिए दूसरा रास्ता भी नहीं है। ऐसे में अब जलभराव से निकलने का एक विकल्प है।
-धीरज कौशिक, ग्रामीण
कई बार ग्रामीण हंगामा कर चुके हैं और पंचायत भवन जाकर शिकायत भी दे चुके हैं। लेकिन अधिकारी सुनते ही नहीं हैं। समस्या का हल नहीं होने पर पंचायत भवन के बाहर धरना दिया जाएगा। - पंकज कौशिक
गांव के लोगों ने जोहड़ पर कब्जा किया हुआ है। इसलिए जोहड़ छोटे हो गए हैं और ओवरफ्लो की समस्या है। गांव में जोहड़ से पानी निकाला जाता है, फिर भी समस्या बनी रहती है। उससे हल करने की कोशिश कर रहे है। - प्रदीप, बीडीपीओ बल्लभगढ़