फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Issues regarding Family ID and the discontinuation of pensions dominated the grievance redressal camp.

Faridabad News: समाधान शिविर में छाए फैमिली आईडी और पेंशन बंद होने के मुद्दे

Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding Family ID and the discontinuation of pensions dominated the grievance redressal camp.
कागजों में गलती और सिस्टम की खामियों में फंसे लोग, करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन


निधि कुशवाहा


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में इस बार बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिविर में अधिकतर मामले राशन कार्ड से नाम काटे जाने, बुजुर्ग पेंशन बंद होने और फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज होने से जुड़े रहे। सूरदास कॉलोनी तिलपथ निवासी धनीराम ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन वर्ष 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन केवल दो बार राशि मिलने के बाद बंद हो गई। उन्होंने बताया कि वे सेक्टर-15 समाज कल्याण विभाग कार्यालय में कई बार संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला। लगभग पांच साल से यह समस्या बनी हुई है। इस बार वे पहली बार समाधान शिविर में पहुंचे है।
लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की, जिसमें कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें सबसे अधिक छ-छ शिकायतें सीआरआईडी और पुलिस विभाग से संबंधित थी, जबकि बिजली विभाग की चार, नगर निगम फरीदाबाद की तीन, सहकारी समितियों की दो तथा बैंकिंग और राजस्व विभाग की एक-एक शिकायत शामिल रही।
विज्ञापन


सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेज दिया गया है। सीटीएम ने बताया कि समाधान शिविर हर सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने दस्तावेज की मांग से अटकी पेंशन



फरीदाबाद नंबर पांच निवासी रामसारंग ने बताया कि उनके पास नया वोटर आईडी कार्ड होने के बावजूद विभाग द्वारा 25 वर्ष पुराना दस्तावेज मांगा जा रहा है। उनके पास दो साल पहले का बना नया वोटर आईडी कार्ड है, लेकिन उनसे 2019 से पहले वाला मांगा जा रहा है। नियमों की अस्पष्टता के कारण उनकी पेंशन प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज की इस शर्त के कारण वे पिछले काफी समय से परेशान हैं।


फैमिली आईडी में गड़बड़ी से राशन बंद



गांधी कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि समान नाम होने के कारण फैमिली आईडी में गलत एंट्री दर्ज हो गई है, जिसके उनकी वार्षिक आय अधिक दर्ज हो गई है। इस वजह से उनका राशन कार्ड पिछले एक वर्ष से बंद है। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले भी कई बार समाधान शिविर में आ चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।


गलत आय दर्ज होने से पेंशन प्रभावित



बल्लभगढ़ निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके भाई राजेश की वास्तविक आय ही नहीं है, लेकिन फैमिली आईडी में 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय दिखाई गई है। इसी कारण उनके भाई की पेंशन प्रक्रिया रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि वे अब तक तीन बार समाधान शिविर में अपनी शिकायत रख चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।



आवास योजना का नहीं मिल रहा लाभ



सेक्टर-82 स्थित भतौला गांव निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए आवेदन किया था। सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद लंबे समय से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वे कई बार समाज कल्याण विभाग गए। वहां से जांच टीम को भेजा गया और जांच प्रक्रिया भी पूरी हो गई। 2024 में वह समाज कल्याण विभाग फिर से गए वहां उन्हें बताया गया कि उनके दस्तावेज एडीसी तक नहीं पहुंचे। इसके बाद 2025 में तीन बार समाधान शिविर आए। सुनवाई में उन्हें कहा गया कि ये विभाग बंद हो गया है।




फैमिली आईडी में गलत पेंशन और आय दर्ज



बल्लभगढ़ निवासी आशा ने बताया कि फैमिली आईडी में उनकी सास (रामवती) की विधवा पेंशन 3200 है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में रिटायर पेंशन 24000 दिखाई गई है। वहीं उनके देवर योगेंद्र मजदूरी करते हैं लेकिन उनकी आय तीन से पांच लाख दिखाई गई है। आय गलत दर्ज होने के कारण उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed