फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Issue of sewer cleaning raised at the meeting.

Faridabad News: बैठक में उठा सीवर की सफाई का मुद्दा

Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Issue of sewer cleaning raised at the meeting.
फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र में सीवर व्यवस्था बदहाल होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को स्थानीय लोगों की बैठक हुई। इसमें सीवर ओवरफ्लो, गलियों में गंदा पानी जमा होने और दुर्गंध की समस्या को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। निवासी पद्म सिंह ने बताया कि सीवर का पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। बैठक में लोगों ने कहा कि समस्या के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर निगम से सीवर लाइन की सफाई कराने के साथ क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed