फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ISRO has brought laurels to the country on the world stage: MLA Nayan Pal

इसरो ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया : विधायक नयन पाल

Wed, 23 Aug 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
ISRO has brought laurels to the country on the world stage: MLA Nayan Pal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। विधायक नयन पाल रावत ने कहा कि भारत पूरे विश्व में पहला देश बन गया है, जिसने सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इस मिशन की सफलता के पीछे देश के वैज्ञानिकों का सबसे बड़ा योगदान है। चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर उन्होंने सभी देशवासियों को बधाई दी। विधायक बुधवार को सेक्टर 12 स्थित हुडा कन्वेंशन हॉल में आयोजित चंद्रयान 3 मिशन के लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है, जो चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर एडीसी आनंद शर्मा, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, ज़िला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम, पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन




----



चंद्रयान-3 के लाइव लैंडिंग के गवाह बने संस्कृत के विद्यार्थी

सेक्टर 46 स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। लैंडिंग सफल होते ही सत्संग भवन तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जय से गूंज उठा। आश्रम में सुबह से ही चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर गहमागहमी रही। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि यह आज 140 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed