फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Invoicing work affected due to strike of corporation employees

Faridabad News: निगम कर्मचारियों की हड़ताल से चालान का काम प्रभावित

Mon, 12 Jun 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Invoicing work affected due to strike of corporation employees
निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े का चालान, प्रतिबंधित प्लास्टिक चालान, बल्क वेस्ट गारबेज और लावारिस पशुओं के पकड़ने का काम रुक गया है। इससे निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

नगर निगम की टीमें शहर में सफाई को लेकर बल्क वेस्ट गारबेज वालों काे नोटिस देने के साथ चालान कर रही थीं। इसके तहत करीब 249 लोगों पर कार्रवाई की जानी है। इसमें 150 संस्थानों को नोटिस दिया जा चुका है। तीन जून से यह कार्य पूरी तरह से रुक गया है। निगम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, पहले कर्मचारी प्रदर्शन के साथ चालान और नोटिस भी दे रहे थे। इसके अलावा वार्ड स्तर पर बनी टीमें प्रतिबंधित प्लास्टिक का चालान कर रही थीं। यह भी काम अब रुक गया है। इसे लेकर नगर निगम ने जून में खास तैयारी की थी। इसमें बड़े प्रतिबंधित प्लास्टिक बनाने वालों पर कार्रवाई की जानी थी। इसके लिए प्रदूषण बोर्ड के साथ निगम की टीम बनाई गई थी। कर्मचारियों के हड़ताल से यह भी काम रुका हुआ है। इसके अलावा खूले में कूड़ा फेंकने, कूड़ा जलाने व लावारिस पशुओं के पकड़ने का काम पूरी तरह से रुक गया है। नगर निगम पिछले साल एक जुलाई से प्रतिबंधित पॉलीथिन प्रयोग करने वालों का चालान कर रहा है। इसके लिए 41 टीमों का गठन किया गया है। निगम की टीमें पिछले साल जुलाई से 31 दिसंबर तक कुल 3860 लोगों का चालान किया था। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से कुछ दिन से चालान का काम प्रभावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed