फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Invitation is being given to the third wave at the vaccination centers

टीकाकरण केंद्रों पर तीसरी लहर को दिया जा रहा न्योता

Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Invitation is being given to the third wave at the vaccination centers
फरीदाबाद। टीकाकरण खेप की कमी के बाद सोमवार को एक बार फिर सभी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हुआ। हालांकि केंद्र तीसरी लहर को न्यौता देते दिखे। टीकाकरण के लिए पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक पहुंचीं। वहीं, लापरवाही का आलम इतना था कि बगैर मास्क एक-दूसरे के साथ खाना बांटती नजर आईं।
विज्ञापन

अधिकारी भी टीकाकरण के लिए उपलब्ध खेप की सही जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचा रहे हैं। ऐसे में उपलब्ध वैक्सीन की तुलना में दोगुने और तीन गुने लोग टीकाकरण के लिए लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। जिले में सोमवार को 46 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा पांच दिन बाद मिल सकी। बीते सप्ताह महज सोमवार व मंगलवार को ही सभी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रही। इसके बाद निजी केंद्रों के सहारे ही टीकाकरण के आंकड़े दिखाए गए। बीते एक सप्ताह में कुल 49,600 लोगों को ही टीके लगे। वहीं, सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को टीकाकरण केंद्रों पर ताला लटका रहा। इससे नौकरीपेशा वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

टीके की सुविधा से ज्यादा हावी है बदइंतजामी
दो दिन तक सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर ताला लटका रहा। इस दौरान कई लोग वापस लौटे। सोमवार को सभी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा मिलने से लोग भारी संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर टीके की सुविधा से ज्यादा बदइंतजामी हावी रही। बीके नागरिक अस्पताल में महिलाओं और पुरुषों की दो लाइनें बनाई गईं, लेकिन भारी भीड़ होने के कारण दोहरी लाइन भी अस्पताल के आखिरी छोर तक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
सोमवार को सभी सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा दी गई। नियमित सप्लाई पर सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। प्रयास है लोगों को टीकाकरण के लिए कम से कम परेशान होना पड़े। प्रबंधन कर सुविधाएं दुरुस्त की जाएंगी। - डॉ. रणदीप पुनिया, टीकाकरण अधिकारी
एक सप्ताह में हुआ टीकाकरण
25 जुलाई 4757
24 जुलाई 4130
23 जुलाई 5279
22 जुलाई 5170
21 जुलाइ 4383
20 जुलाई 10752
19 जुलाई 15129
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed