फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Intestinal worms hinder the physical and mental development of children.

Faridabad News: पेट के कीड़े बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा

Tue, 06 Jan 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Intestinal worms hinder the physical and mental development of children.
जिला नागरिक अस्पताल में बढ़ रही है मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पेट के कीड़ों (आंतों के परजीवी) से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। खासतौर पर बच्चों और महिलाओं में इस समस्या के कारण एनीमिया, कमजोरी, थकान और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा जैसी परेशानियां सामने आ रही हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसे मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं।



सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि पेट के कीड़े शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेते हैं, जिससे खून की कमी, वजन न बढ़ना, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बच्चों में पढ़ाई व विकास पर असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह समस्या अधिकतर साफ-सफाई की कमी, दूषित पानी पीने, बिना हाथ धोए भोजन करने, खुले में शौच, अधपका या संक्रमित भोजन खाने से फैलती है।
विज्ञापन




डॉ. योगेश गुप्ता ने सलाह दी कि लोग उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं, फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाएं और बच्चों को समय-समय पर कृमिनाशक दवा चिकित्सकीय सलाह से दें। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर देरी न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि एनीमिया और अन्य समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed