फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Internet not working in tablets of students of 13 schools

Faridabad News: 13 स्कूलों के विद्यार्थियों के टैबलेट में नहीं चल रहा इंटरनेट

Mon, 11 Sep 2023 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Internet not working in tablets of students of 13 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के करीब 13 राजकीय स्कूलों में टैबलेट से पढ़ाई करना विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गया है। ई-अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट तो दिए गए, लेकिन इंटरनेट काम नहीं करने के कारण परेशानी हो रही हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
शिक्षा विभाग ने अभी 13 ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की है। अन्य शिक्षकों से भी इस संबंध में ब्योरा मांगा गया है। वहीं, ई-अधिगम के प्रभारी ने स्कूलों से टैबलेट के नेटवर्किंग और इंटरनेट में आ रही समस्या को लेकर स्कूल के मुखिया से जानकारी मांगी है। जिससे की इसका समाधान किया जा सके। रिकाॅर्ड के अनुसार जिले के करीब 2000 छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से तुरंत समाधान निकलने का निर्णय लिया गया है। जिससे विद्यार्थियों की परेशानी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

जिले में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चों को 31 हजार टैबलेट दिए गए। इनमें से कुछ बच्चों को छोड़कर अधिकतर छात्रों के टैबलेट परीक्षा के बाद जमा करा दिए गए थे। इसके बाद नए छात्रों का पहचान पत्र लेकर सिम और इंटरनेट शुरू किया गया। शिक्षा विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार अभी तक करीब 2000 से अधिक छात्रों के टैबलेट में इंटरनेट नहीं चल रहा है। जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रभारी धर्मेंद्र अधाना का कहना है कि एयरटेल और जियो मोबाइल ऑपरेटर से बातचीत कर ली गई है। अन्य राजकीय स्कूल के मुखियाओं और शिक्षकों से मोबाइल नेटवर्क में आ रहीं समस्याओं के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टैबलेट से संबंधित जिले के स्कूलों से शिकायत मिली है। इन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। विद्यार्थियों के सिमकार्ड के संबंध में आ रहीं समस्याओं को तुरंत दूर किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ ही अगले सप्ताह बैठक बुलाई गई है।
धर्मेंद्र अधाना, जिला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed