{"_id":"6857019ec54975a90b01dc82","slug":"international-yoga-day-was-celebrated-with-great-fervour-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45720-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में चहुंओर रही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में चहुंओर रही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम
विज्ञापन
कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री से लेकर विधायक तक ने लोगों के साथ किया योग, स्वस्थ रहने का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 12 खेल परिसर में शनिवार को जिला प्रशासन व आयुष विभाग की ओर से 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर में पांच हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योगासन किया। वहीं सेक्टर 48 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इसके साथ बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा व तिगांव अनाज मंडी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लोगों के बीच पहुंचकर योग किया।
सेक्टर 12 स्थित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य डॉ. ओम प्रकाश, योग आचार्य अंकुर सिंह तथा योग विशेषज्ञ विकास यादव ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वज्रासन प्राणायाम और ध्यान अभ्यास विभिन्न मुद्राओं में आसन करवाए। उन्होंने बताया कि रोजाना 45 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। इस अवसर एनआईटी विधायक सतीश फागना, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल पुनिया, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, एसडीएम फरीदाबाद अमित गुलिया, आयुष विभाग से जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर मनीषा लम्बा, आयुष विभाग से डॉ. मोहित वासुदेव मौजूद रहे।
अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान में निर्मला सीतारमण ने किया योग
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण फरीदाबाद में अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एजेएनआईएफएम) में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 समारोह में शामिल हुईं। एजेएनआईएफएम में उपस्थित लोगों ने विशाखापत्तनम से प्रधानमंत्री के संबोधन को भी देखा, जिसके बाद मोरारजी देसाई योग संस्थान के योग चिकित्सकों के मार्गदर्शन में योग सत्र हुआ। फरीदाबाद के एजेएनआईएफएम में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक 45 मिनट से अधिक समय तक योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ व तिगांव अनाज मंडी में योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन
बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। वहीं फरीदाबाद के एनआईटी रोज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ तिगांव अनाज मंडी में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग-थीम के साथ खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा के राजस्व,शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शहर के कई इलाकों में मनाया गया योग दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्व योग दिवस के अवसर पर शहर में जगह- जगह योग शिविर लगाए गए। जहां लोगों ने सुबह- सुबह पहुंचकर योग किया। शहर में कॉलोनी, सेक्टर, सोसाइटी और पार्कों में योग किया गया। लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस मौके पर ओलिव कोर्ट अमन विलास में भी लोगों ने एकजुट होकर योग किया। सोसाइटी के प्रधान प्रदीप धनकर और सचिव नितिन मिश्रा ने कहा कि योग से शरीर की मांसपेशियां खुलती हैं और खून का संचार अच्छे से होता है। योग से व्यक्ति खुश और तंदरुस्त रहता है।
शिक्षण संस्थान, न्यायालय परिसर के साथ निजी कंपनियों में दिखी योग की धूम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय परिसर में योग जागरूकता अभियान चलाया, जहां न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा ने योगाभ्यास करवाया और प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की गई। वहीं डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में स्टाफ, छात्र और अभिभावकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। स्कूल ने पहले से ऑनलाइन प्रशिक्षण और पारिवारिक योग सत्र भी चलाए थे। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में एक सप्ताह से चल रहा योग शिविर योग दिवस पर समाप्त हुआ। इसके साथ एनपीटीआई में भी एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य थीम पर सैकड़ों अधिकारियों ने योग किया। वहीं जे सी बोस विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर एस के तोमर के नेतृत्व में योगाचार्य मास्टर राम जीत सिंह ने छात्रों को योग के लाभ बताए। सभी आयोजनों में योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने पुलिस लाइन में किया योग
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक संतुलन का विज्ञान है। योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।