{"_id":"685447fdae80311bf20413b1","slug":"international-yoga-day-district-level-main-program-will-be-organized-in-sector-12-sports-complex-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45572-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-12 के खेल परिसर में आयोजित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-12 के खेल परिसर में आयोजित होगा
विज्ञापन
21 जून को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि
बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा व तिगांव में विधायक धनेश अदलखा करेंगे कार्यक्रम की अगुवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जिले में 21 जून को जिला सहित ब्लॉक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम सुबह 6 बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 10 हजार से अधिक लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, कॉलेजों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक व नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन योगमय फरीदाबाद की भावना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
जिलेभर में होंगे अनेक योग कार्यक्रम
21 जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उप-स्तरीय योग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बल्लभगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, तिगांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलखा योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करेंगे।