फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International Women's Day celebrated in the university

Faridabad News: विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day celebrated in the university
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ की ओर से किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना व विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता लाना था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन विश्वविद्यालय ने अधिकतम छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों व अतिथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसे 12 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सभी महिलाओं के लिए पूर्ण अधिकार, न्याय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के थीम को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विशेष रूप से विश्वविद्यालय की महिला फैकल्टी की समर्पण भावना और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की अनेक छात्राएं भारती फाउंडेशन की छात्रवृत्तियों का लाभ ले रही हैं, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के उच्च शिक्षा प्राप्त कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed