फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   International Surajkund Fair to be held from today, people will be able to taste the flavours of every state

Faridabad News: आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला, हर राज्य का स्वाद चख सकेंगे लोग

Sat, 31 Jan 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
International Surajkund Fair to be held from today, people will be able to taste the flavours of every state
मेला स्थल को रंग- बिरंगी लाइटें और फूलों से सजाया गया, देश विदेश से सामान लेकर पहुंचे हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आज 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आगाज होगा । इस बार मेला और भी ज्यादा भव्य और सुंदर होने वाला है। मेला स्थल को रंग- बिरंगी लाइटें और फूलों से सजाया गया है। इस बार भी देश- विदेश से लोग अपनी कला, संस्कृति, परंपरा, परिधान सहित अन्य सामग्री लेकर मेले में पहुंचे हैं, जोकि पर्यटकों को काफी पसंद आने वाला है।



मेले में इस बार जोन टू हवेली में 20 फूड की स्टॉल लगाई जाएंगी। इसके साथ ही ऊपर की ओर फूड कोट में करीब 39 स्टॉल लगाई जाएंगी, जिसमें सभी राज्यों की स्टॉल होंगी। मेले में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश व मेघालय को अलग से फूड स्टॉल लगाने की जगह दी जाएगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन चखने का मौका मिलेगा। मेले में पर्यटकों को अलग- अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे।
विज्ञापन



------------





थीम स्टेट उत्तर प्रदेश व मेघालय की होंगी 40 स्टॉल


थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय को मेले में अलग से जगह दी जाएगी। प्रत्येक राज्य की 40 दुकानें होंगी। मेघालय को पहली बार थीम स्टेट बनने का मौका मिला है, जबकि उत्तर प्रदेश पहले 2018 में थीम स्टेट रह चुका है। इन सभी स्टॉल पर शहर की ऐतिहासिक पहचान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, वहां की जीवनशैली, खानपान और सांस्कृतिक धरोहर को भी आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

50 से 500 रुपये होगी वाहन पार्किंग फीस



सभी पार्किंग प्वाइंट्स पर पर्यटकों को सही दिशा-निर्देश देने के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही पर्यटक मेले के लिए पार्किंग पास ऑनलाइन भी बुक करा सकेंगे। हरियाणा पर्यटन विभाग ने पार्किंग संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी है। पार्किंग शुल्क की बात करें तो दुपहिया वाहनों के लिए 50 रुपये शुल्क है, वहीं कार पार्क करने के लिए चालकों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। मिनी बस के लिए 300 रुपये और बड़ी बस के लिए 500 रुपये देने होंगे। सूरजकुंड के पांच मुख्य द्वारों के आस-पास कुल 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे किसी भी रूट से आने वाले व्यक्ति को पार्किंग को लेकर परेशानी नहीं होगी।
--------

सूरजकुंड मेले के लिए बस सेवा


मेले में जाने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज की ओर से 20 बसों का संचालन किया जाएगा। मेला स्पेशल बसों की सुविधा सुबह 7 से रात के 9 बजे तक मिलेगी। इसके अलावा सरकारी छुट्टी व शनिवार- रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों का संचालन प्रत्येक 30 मिनट से लेकर एक घंटे के अंतराल पर होगा।


यहां से मिलेगी बस सेवा


1. बल्लभगढ़ बस अड्डे से तुगलकाबाद के लिए बस वाया एनआईटी सूरजकुंड सुबह 7, 8, 9 व 10 बजे, दोपहर में 12 व 1:30 बजे और शाम को 3, 4:30, 5:30 व 6:30 बजे जाएगी।
2. तुगलकाबाद से बल्लभगढ़ बस अड्डा, वाया सूरजकुंड सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे, दोपहर 1:30 बजे और शाम 3, 4:30, 6:30 व रात 7 बजे रवाना होगी।
3. बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया एनआईटी सुबह 7:30, 8:30, 9:30, 10:30 बजे, दोपहर 12:30, 1, 2:30, 3:30 बजे और शाम 4 व 7:30 बजे जाएगी।
4. सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया एनआईटी सुबह में 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे, दोपहर में 1:30, 2 व 3:30 बजे और शाम को 4:30, 5:15 बजे और रात 9:00 बजे जाएगी।
5. बल्लभगढ़ बस अड्डे से सूरजकुंड वाया ओल्ड फरीदाबाद, बदरपुर सुबह 7:15, 8:15, 10:45, 11:45 और दोपहर 1:45 व 2:45 पर रवाना होगी।
6. सूरजकुंड से बल्लभगढ़ बस अड्डा वाया बदरपुर, ओल्ड फरीदाबाद सुबह 8:45, 9:45 और दोपहर 12:15, 1:45 एवं शाम 3:15 व 4:15 बजे जाएगी।

मेट्रो स्टेशन से मिलेगी बस

बड़खल मेट्रो स्टेशन से मेले के लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें) सुबह 8, 9, 10, 11 बजे, दोपहर 12, 1, 2, 3 बजे और शाम 4, 5 व 6 बजे तक मिलेगी। मेला स्थल सूरजकुंड से बड़खल मेट्रो स्टेशन लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें) सुबह 8:30, 9:30, 10:30, 11:30 बजे, दोपहर 12:30, 1:30, 2:30, 3:30 बजे और शाम 4:30, 5:30 व 6:30 बजे तक मिलेगी।



25 रुपये में पहुंच जाएंगे मेले में

बड़खल मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला परिसर तक जाने के लिए प्रत्येक यात्री को 10 रुपये किराए के तौर पर देने होंगे। वहीं बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेला परिसर तक 25 रुपये और हैप्पी कॉर्ड वाले यात्री इस बस में फ्री में सफर कर पाएंगे।


-

ट्रेन से ऐसे पहुंचें
पलवल की ओर से आने वाले लोग ट्रेन से पलवल से फरीदाबाद आने वाली ईएमयू ट्रेन व अन्य ट्रेनें से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकते हैं। इसके बाद पर्यटक सार्वजनिक परिवहन से सूरजकुंड मेले में पहुंच सकते हैं। ऑटो, कैब व अन्य वाहन से मेले में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली से फरीदाबाद आने वाले लोग फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर उतरकर निजी वाहन कर मेले तक पहुंच सकते हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article