फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Interior designer hangs himself in hotel room

Faridabad News: होटल के कमरे में इंटीरियर डिजाइनर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 07 May 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Interior designer hangs himself in hotel room
महिला से अनबन के बाद उठाया आत्मघाती कदम, चुन्नी से पंखे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टीकवाली गांव के पास स्थित एक होटल में 26 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान नजीर के रूप में हुई है, जो मंगलवार रात एक महिला के साथ होटल में रुका था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला द्वारा रिश्ता तोड़ने की बात कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया था।

पुलिस के अनुसार, नजीर मंगलवार रात करीब 10 बजे लविश नामक होटल में एक महिला के साथ पहुंचा था। दोनों पहले से शादीशुदा हैं और उनके तीन-तीन बच्चे भी हैं। रात करीब 11 बजे दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान महिला ने नजीर से रिश्ता खत्म करने की बात कही और रात करीब 12 बजे होटल से चली गई। इस गहमागहमी में महिला की चुन्नी कमरे में ही रह गई थी। बुधवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो नजीर का शव चुन्नी के सहारे पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

झगड़े के बाद चुन्नी से लगाया फंदा
नजीर के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, होटल के कमरे में दोनों के बीच काफी देर तक हाथापाई और नोकझोंक हुई थी। महिला ने जब हमेशा के लिए अलग होने की बात कही, तो नजीर मानसिक रूप से टूट गया। महिला के जाने के बाद कमरे में ही छूटी उसकी चुन्नी को नजीर ने फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला प्रेम प्रसंग में अनबन के कारण आत्महत्या का लग रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन मौके की स्थिति तनावपूर्ण संबंधों की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादीशुदा होने के बावजूद चल रहा था प्रेम प्रसंग
जांच में यह तथ्य सामने आया है कि नजीर और संबंधित महिला के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने-अपने परिवार और बच्चे होने के बावजूद वे अक्सर मिलते थे। पिछले कुछ दिनों से उनके संबंधों में कड़वाहट आ गई थी। मंगलवार रात की मुलाकात इसी विवाद को सुलझाने के लिए रखी गई थी, लेकिन बात बनने के बजाय बिगड़ गई। महिला ने होटल से निकलते समय नजीर को आखिरी बार मिलने की बात कही थी, जिसे नजीर सहन नहीं कर सका। पुलिस अब उस महिला को तलाश कर उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

परिजनों ने की जांच की मांग
मृतक के पिता अता अहमद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में जरूर था, लेकिन वह इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता। परिजनों ने इस मामले में गहनता से जांच की मांग की है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि होटल कर्मचारियों और संबंधित महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि युवती के आने-जाने के समय और घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed