फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inter-zonal youth festival begins today

Faridabad News: इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल आज से शुरू

Mon, 10 Nov 2025 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
Inter-zonal youth festival begins today
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आज से तीन दिवसीय इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल की शुरूआत होगी। यह फेस्टिवल बृहस्पतिवार तक चलेगा। फेस्टिवल में फरीदाबाद, पलवल और झज्जर जोन के विजेता अन्य जोन के विजेताओं के साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन


जोनल यूथ फेस्टिवल में फरीदाबाद, पलवल और झज्जर जोन के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले सभी विजेता तीन दिन तक एमडीयू में रहेंगे। सभी को कॉलेज प्रशासन की ओर से भेजा जा रहा है। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में अन्य जोन के विजेताओं के साथ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, वहां जीतने वाले विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संस्कृत नाटक और शास्त्रीय नृत्य, गीत, गजल, भजन, लोकगीत और शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू कविता, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, ग्रुप डांस जनरल, कोरियोग्राफी, हरियाणवी स्किट व अन्य चीजों में भी छात्र बढ़- चढ़कर भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed