{"_id":"6a42a85e107ed8e5b0065621","slug":"inter-faculty-badminton-and-table-tennis-competition-begins-at-manav-rachna-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73608-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मानव रचना में इंटर फैकल्टी बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मानव रचना में इंटर फैकल्टी बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
300 से अधिक प्रतिभागी मैदान में उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी में 14वीं मानव रचना इंटर फैकल्टी एवं स्टाफ बैडमिंटन और टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता 29 और 30 जून तक आयोजित की जाएगी। इसमें मानव रचना के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्कूलों के 300 से अधिक शिक्षक और स्टाफ सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष युगल बैडमिंटन के फाइनल में डॉ. नितिन और दिक्षांत की जोड़ी ने डॉ. अमित भल्ला और शौर्य भल्ला की जोड़ी को 15-12, 15-13 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला एकल बैडमिंटन में अंजलि गोदारा, दीप्ति सचदेवा, रुचि, मनीषा ग्रोवर और शिवांगी अरोड़ा ने अपने-अपने मुकाबले जीते। पुरुष एकल में लिबिन बाबू, प्रभात, करण और ऋषभ ने जीत दर्ज की। वहीं टेबल टेनिस में महिला वर्ग में डॉ. प्रतिमा मनहास, एकता आर्या और सोनिया दुग्गल विजयी रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में देवेंद्र वशिष्ठ, रोशन, केशो और प्रांजल ने अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में डॉ. अमित भल्ला, शौर्य भल्ला, डॉ. प्रदीप कुमार और खेल निदेशक सरकार तलवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।