{"_id":"654299271a16d7eb3806e941","slug":"inter-college-boxing-will-be-held-from-19-to-22-november-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16269-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 19 से 22 नवंबर तक होगी अंतर महाविद्यालयीय मुक्केबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 19 से 22 नवंबर तक होगी अंतर महाविद्यालयीय मुक्केबाजी
विज्ञापन
- पंचकूला के एमडीयू परिसर में होगा आयोजन, शेड्यूल हुआ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एमडीयू रोहतक अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी पुरुष और महिला प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी हो रहा गया। इसमें जिले के विभिन्न भार वर्ग में करीब 12 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में किसी प्रकार की चूक नहीं हो जाए, इसलिए सेक्टर-12 खेल परिसर और अन्य बॉक्सिंग रिंग में मुक्केबाज पसीना बहा रहे हैं।
शेड्यूल के अनुसार एमडीयू रोहतक खेल परिसर में 19 और 20 नवंबर को पुरुषों के और 21 और 22 नवंबर को महिलाओं के मुकाबले होंगे। इन खिलाड़ियों का वजन एक दिन पहले लिया जाएगा, ताकि प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। कोच राजीव गोदारा का कहना है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने दस्तावेज साथ लेकर जाएं। अगर दस्तावेज में खामियां पाई जाती हैं तो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। राजकीय महिला कॉलेज के प्रो. बलवीर दहिया का कहना है कॉलेज से दो मुक्केबाज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा अन्य कॉलेजों से भी मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।