फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Intense heat and humidity have added to people's woes.

Faridabad News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Sat, 22 Aug 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Intense heat and humidity have added to people's woes.
37 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, शनिवार को भी बारिश की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ता गया। उमस अधिक होने के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने दोपहर के समय घरों से निकलने से भी परहेज किया। शहरवासियों को अब बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर के समय धूप का असर और बढ़ गया। गर्मी और उमस के कारण बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को भी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में उमस रहने के कारण तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। शहरवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में गर्मी और उमस बनी हुई है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की बारिश की संभावना के चलते लोगों की नजर आसमान पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed