{"_id":"68cb0145451820756000c444","slug":"instructions-to-make-all-gram-panchayats-plastic-free-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51611-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सभी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री बनाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सभी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री बनाने का निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शिखा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के अधिकारियों और ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान की रूपरेखा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। शिखा ने बताया कि सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने गांव के सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी आदि की सफाई सुनिश्चित करें और किसी भी ग्राम में कूड़े-करकट का ढेर न दिखाई दे। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री बनाने का निर्देश भी दिया गया।
अभियान के दौरान जिले की तीन सबसे स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।