फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions issued to conduct a survey and disconnect illegal water connections within one week.

Faridabad News: एक सप्ताह में सर्वे करके पानी के अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश

Sat, 11 Apr 2026 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to conduct a survey and disconnect illegal water connections within one week.
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत पर विधायक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की कमी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक सतीश फागना ने निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एफएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति और लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में पानी की किल्लत को सबसे गंभीर मुद्दा मानते हुए विधायक ने अधिकारियों को मुख्य लाइनों में हो रहे अवैध कनेक्शनों का एक सप्ताह के भीतर सर्वे कर उन्हें काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनआईटी क्षेत्र में करीब 28 एमएलडी पानी की जरूरत है जबकि वर्तमान में 11 से 18 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने स्पष्ट किया कि अवैध कनेक्शन हटाकर पानी को बूस्टर तक सही मात्रा में पहुंचाया जाए ताकि सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए टैंकरों की व्यवस्था, टेंडर प्रक्रिया की स्थिति और गोच्छी ड्रेन की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए सारन स्कूल रोड पर पुरानी सीवर लाइन बदलकर बड़ी लाइन डालने, स्ट्रॉम वाटर लाइन बिछाने और नाले को गोच्छी ड्रेन से जोड़ने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा हर वार्ड में नालियों, पुलियों और सीवर मरम्मत कार्यों की फाइल तैयार करने तथा सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सेक्टर-25 से वार्ड-6 तक नई पानी की लाइन डालने, डबुआ और सोहना रोड पर अतिक्रमण हटाने, गोच्छी ड्रेन के पुनर्निर्माण और विभिन्न स्थानों पर पार्क व स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे मुद्दे भी उठे। ठेकेदारों की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए काम शुरू न करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई।


निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में कार्य पूरे कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed