{"_id":"6ada69de0aaf9d7069089aa3","slug":"inspired-children-to-move-forward-in-life-with-devotion-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83452-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चों को भक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने की दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चों को भक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने की दी प्रेरणा
विज्ञापन
सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे लोधी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हनुमान अंश फिल्म से पहचान बनाने वाले गायक सुनील लोधी बृहस्पतिवार को सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने भजनों की प्रस्तुति देकर बच्चों को भक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। लोधी ने छोटे गांव से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने के लिए मेहनत और लगन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सुनील लोधी ने मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सहित कई भजन प्रस्तुत किए। उनकी गायकी पर विद्यार्थी झूम उठे और परिसर में जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे गूंजने लगे। विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ और जब जिद पर आ गई पार्वती गीत पर प्रस्तुति शामिल थी। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी ने विद्यार्थियों से गुरु की आज्ञा का पालन करने को कहा, क्योंकि गुरु सही राह दिखाते हैं। सुनील लोधी ने बच्चों को अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लगातार मेहनत करने का महत्व समझाया। लोधी ने कहा कि मेहनत के दम पर कोई भी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है।