फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inspection of NQAS team continues in BK Hospital, many flaws revealed

Faridabad News: बीके अस्पताल में एनक्यूएएस टीम का निरीक्षण जारी, कई खामियां आई सामने

Tue, 28 Apr 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Inspection of NQAS team continues in BK Hospital, many flaws revealed
टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीम का बीके नागरिक अस्पताल में निरीक्षण मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तीन सदस्यीय टीम ने विभिन्न विभागों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान कई कमियां सामने आईं, जिन्हें टीम ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज किया है।



टीम ने ओपीडी परिसर के पास स्थित ईसीजी कक्ष की जांच करते हुए वहां तैनात स्टाफ की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रिकॉर्ड का मिलान किया। ईसीजी कक्ष के नजदीक बने शौचालय में गंदगी पाए जाने पर टीम ने असंतोष जताया, हालांकि मौके पर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की गई। इसके अलावा फार्मेसी और स्टोर रूम का निरीक्षण कर दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, रखरखाव और भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने यह भी परखा कि दवाओं का संरक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं पर लिया फीडबैक



निरीक्षण के दौरान टीम ने ओपीडी में आए मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं पर फीडबैक लिया। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन प्रणाली की भी समीक्षा की गई, ताकि कचरा निस्तारण तय नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं, इसका आकलन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य मीडिया से दूरी बनाए रहे और किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया। पूरी प्रक्रिया के बाद टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपेगी, जिसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed