फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inspection of new electricity connections at defaulter premises within 15 days.

Faridabad News: डिफॉल्टर परिसरों में नए बिजली कनेक्शनों की 15 दिन में जांच

Sat, 10 Oct 2026 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Inspection of new electricity connections at defaulter premises within 15 days.
- बकाया बिलों की वसूली के लिए निगम सख्त, लापरवाही मिलने पर अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने स्थायी रूप से बिजली कनेक्शन कटने (पीडीसीओ) के बाद उसी परिसर में नया कनेक्शन जारी होने के मामलों की जांच 15 दिन में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
निगम प्रबंधन के अनुसार, जांच के दौरान पुराने उपभोक्ता की बकाया राशि, पूर्व कनेक्शन का विवरण, नए कनेक्शन के लिए जमा आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही परिसर की वास्तविक स्थिति का भी मिलान किया जाएगा। इससे पता लगाया जाएगा कि कहीं बकाया राशि जमा किए बिना या नियमों की अनदेखी कर नए कनेक्शन के जरिये बिजली का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार, जांच में नियमों की अनदेखी या प्रक्रिया संबंधी अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। इस पहल का उद्देश्य पुराने बकाया बिजली बिलों की वसूली सुनिश्चित करना और नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है। निगम प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बकाया वसूली में किसी तरह की ढिलाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article