{"_id":"67991999f75b0597260e364c","slug":"innocent-life-taken-due-to-negligence-of-van-driver-case-registered-faridabad-news-c-1-1-noi1190-2568017-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वैन चालक की लापरवाही से मासूम की गई गई जान, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वैन चालक की लापरवाही से मासूम की गई गई जान, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। हसनपुर के गांव भरतगढ़ में स्कूल की वैन चलाने वाले चालक ने तीन वर्ष वर्षीय बच्चे पर वैन चढ़ा दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन चालक बच्चे को घायल अवस्था में उसकी मां की गोद में छोड़कर भाग गया। मां अपने बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर स्कूल मैनेजमेंट व वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला सहदेव (भरतगढ़) निवासी महिला रेखा ने शिकायत में बताया कि उसका तीन वर्षीय बेटा शिवांश हसनपुर में स्थित डीके बचपन प्ले स्कूल में प्ले क्लास में पढ़ता था। सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन चालक हरिसिंह उसे वापस ला रहा था। इसी दौरान शिवांश को वैन से उतारने के दौरान वैन का पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया। बाद में चालक उसके बेटे को खून से लथपथ हालत में घर के गेट की घंटी बजाकर उसकी गोद में छोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला घायल बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर स्कूल मैनेजमेंट व स्कूल की वैन चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। वहीं, प्ले स्कूल मैनेजमेंट के राहुल तेवतिया ने बताया कि यह मामला सिर्फ दुर्घटना का है बच्चा उनके स्कूल में नहीं पड़ता था। पुलिस इस मामले में जुटी हुई हैं।