फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Innocent girl dies after mud wall collapses; two children rescued safely.

Faridabad News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत, दो बच्चों को सुरक्षित निकाला

Sun, 28 Jun 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl dies after mud wall collapses; two children rescued safely.
मां भी घायल, जर्जर दीवार और रेत के ढेर को हादसे की वजह बता रहे स्थानीय लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र स्थित पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में कच्ची दीवार गिरने से 10 वर्षीय मासूम दिव्या शर्मा की मौत हो गई। वहीं, मलबे में दबे दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में बच्ची की मां को भी चोटें आई हैं। महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी के बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर बच्चों को निकालने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस दीवार के गिरने से यह हादसा हुआ, वह काफी समय से जर्जर और कच्ची थी। इसके सहारे बड़ी मात्रा में रेत का ढेर लगा दिया गया था, जिससे दीवार पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वह अचानक ढह गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हुक्कम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed