फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Innocent child dies after being hit by a car

Faridabad News: कार की चपेट में आने से मासूम की मौत

Fri, 13 Feb 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by a car
हथीन। गांव जराली में कार की चपेट में आने से लगभग दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। उटावड थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी महेश ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान फुरकान पुत्र अहसान निवासी जराली के रूप में हुई है। मृतक की लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक फुरकान अपने घर के सामने खेल रहा था। वहां से गुजर रही कार की चपेट में आ गया। कार ड्राइवर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर कार के ड्राइवर की पहचान की जा रही है। मृतक के ताऊ मुबीन ने इस संदर्भ में उटावड थाना में केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed