फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ink was smeared on the statue of the first Prime Minister, Congress protested

Faridabad News: प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पोती स्याही, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ink was smeared on the statue of the first Prime Minister, Congress protested
नीलम सिनेमा गोलचक्कर पर नगर निगम ने लगवाई थी जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीलम सिनेमा गोलचक्कर पर बनी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर किसी अराजक तत्व ने नीला पेंट कर दिया और स्याही पोत दी। सोमवार सुबह लोगों ने इस कृत्य को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नगर निगम कर्मियों की मदद से इसे साफ कराया है। इस कृत्य से आहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

फरीदाबाद के नीलम सिनेमा गोल चक्कर के पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा लगी है। रविवार रात को किसी ने प्रतिमा पर पेंट कर व नीली स्याही डाल कर गंदा कर दिया। सोमवार सुबह यह कृत्य देखकर लोगों ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निगम में सूचना दी। निगम कर्मियों ने प्रतिमा पर लगे पेंट को साफ किया।
विज्ञापन

मौके पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। कांग्रेसी नेताओं ने रोष प्रकट करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को दूध से धोया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी साथ में लगी हुई है, केवल जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को ही क्यों पेंट व स्याही से पोता गया। इस दौरान सुमित गौड़ व अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अराजक तत्व का पता लगाकर उसपर कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed