फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Initiatives to enhance the talent of students

Faridabad News: छात्रों की प्रतिभा को निखारने की पहल

Mon, 06 Oct 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Initiatives to enhance the talent of students
- केएल मेहता दयानंद कॉलेज में सामानों की प्रदर्शनी लगाएंगे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केएल मेहता दयानंद कॉलेज में छात्रों की प्रतिभा को निखारने और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है। नौ अक्तूबर को इसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्र हस्तनिर्मित उत्पादों का स्टॉल्स लगाकर सामानों की प्रदर्शनी लगाएंगे।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार 15 से 20 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहां छात्र खुद के बनाए उत्पादों को बिक्री और प्रदर्शन के लिए रखेंगे। इन स्टॉल्स पर मेहंदी डिजाइन, पेंटिंग्स, हस्तशिल्प और करवाचौथ से संबंधित सामग्री जैसे चलनी, थाली सजावट, पूजा सामग्री आदि प्रदर्शित की जाएंगी। इसको लेकर छात्रों में उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम के जरिये स्थानीय और पारंपरिक कला को भी बढ़ावा मिलेगा। जिन छात्रों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहेगा, उन्हें भविष्य में कॉलेज की ओर से कई अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार के आयोजन छात्रों को न केवल रचनात्मक रूप से विकसित करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और उद्यमशीलता की भावना भी पैदा करते हैं। यह एक ऐसा मंच है जहां छात्र अपने हुनर को दुनिया के सामने रख सकते हैं। - डॉ. मीनू दुआ, प्राचार्या
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article