फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inflation and limited public transport hit the common man hard

Faridabad News: महंगाई और सीमित सार्वजनिक परिवहन से आम लोगों पर दोहरी मार

Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Inflation and limited public transport hit the common man hard
30 लाख की आबादी पर केवल 42 सिटी बसें, निजी वाहनों पर निर्भर हैं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बढ़ती महंगाई और सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधाओं का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त और समय पर सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों ने निजी वाहनों से सफर करना भी महंगा बना दिया है।



फरीदाबाद में पेट्रोल करीब 98.95 रुपये प्रति लीटर, डीजल 91.41 रुपये प्रति लीटर और सीएनजी लगभग 88 रुपये प्रति किलो के आसपास है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन




वहीं जिले की 30 लाख आबादी पर केवल 42 सिटी बसे हैं, सार्वजनिक परिवहन की सीमित उपलब्धता के कारण लोग मजबूरी में निजी वाहनों पर निर्भर हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते उनका बजट बिगड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन की कमी और निजी वाहनों के बढ़ते खर्च के बीच आम आदमी फंसकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस स्थिति का असर न केवल लोगों की जेब पर पड़ रहा है, बल्कि शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। - भीम सिंह, वाहन चालक


ईंधन महंगा होने से कमाई पर असर पड़ा है, दिन भर मेहनत के बाद भी बचत कम हो गई है। - संदीप, उबर चालक

बसें समय पर नहीं मिलतीं, इसलिए मजबूरी में निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है। - रामसागर, वाहन चालक

सीएनजी और पेट्रोल के दाम बढ़ने से कमाई पर सीधा असर पड़ा है। दिनभर शहर में डिलीवरी करने के बाद भी बचत पहले जैसी नहीं रही। - करन सिंह, डिलीवरी राइडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed