{"_id":"68e16d25307b930b6a04574a","slug":"industrialists-should-prepare-better-and-cheaper-alternatives-to-chinese-products-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52843-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चीन के उत्पादों से अच्छे और सस्ते विकल्प तैयार करें उद्योगपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चीन के उत्पादों से अच्छे और सस्ते विकल्प तैयार करें उद्योगपति
विज्ञापन
आईएमटी में आयोजित बैठक में स्वदेशी की आवश्यकता विषय पर प्रमुखता से हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश कुमार ने शनिवार को फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। आईएमटी में आयोजित इस बैठक में स्वदेशी की आवश्यकता विषय पर प्रमुखता से चर्चा हुई। इस अवसर पर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरभान शर्मा एवं प्रमुख उद्यमी एमएल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर सतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री रक्षा विनिर्माण जैसे बड़े क्षेत्रों में बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। वहीं, छोटे कार्यों व उत्पादों के लिए छोटे कामगार लघु उद्योग व गांव आधारित, विकेंद्रित अर्थव्यवस्था पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधि विशेषज्ञ चीन और अमेरिका के सामानों पर किस तरह तकनीकी रोक लगाई जाए इस पर विचार करें।
नीति निर्माता यह विचार करें कि देश के लोगों का उत्पादन कैसे बढ़े और उनका किस प्रकार प्रोत्साहन किया जाए। उद्योगपति यह विचार करें कि वे विदेशी सामानों विशेषकर चीन के उत्पादों से अच्छे और सस्ते विकल्प तैयार करें। समाज में काम करने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठन देश में स्वदेशी की सार्थकता समझाने के लिए काम करें। वे देश की जनता को केवल स्वदेशी सामानों का उपयोग करने व विदेशी सामानों का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प दिलाएं।
विज्ञापन
आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरभान शर्मा ने कहा कि यदि हम स्वदेशी के पथ पर चलेंगे तो हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारा देश स्वावलंबी बनेगा और हमारा स्वाभिमान विश्व भर में स्थापित होगा। हम न केवल आध्यात्मिक क्षेत्र व सांस्कृतिक क्षेत्र में अपितु आर्थिक क्षेत्र में भी विश्व का नेतृत्व करेंगे।