{"_id":"61bf6d8f7c5a3203e9688cd5","slug":"industrial-expo-in-imt-from-january-6-most-of-the-companies-of-ncr-will-gather-the-guidelines-of-kovid-will-be-followed-faridabad-news-noi622269794","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी में इंडस्ट्रियल एक्सपो छह जनवरी से, जुटेंगी एनसीआर की अधिकांश कंपनियां, कोविड के गाइडलाइंस का किया जाएगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी में इंडस्ट्रियल एक्सपो छह जनवरी से, जुटेंगी एनसीआर की अधिकांश कंपनियां, कोविड के गाइडलाइंस का किया जाएगा पालन
विज्ञापन
Industrial Expo in IMT from January 6, most of the companies of NCR will gather, the guidelines of Kovid will be followed
फरीदाबाद। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में छह, सात और आठ जनवरी को इंडस्ट्रियल एक्सपो लगाया जाएगा। इसमें आईएमटी समेत फरीदाबाद व दिल्ली एनसीआर की सैकड़ों कंपनियां हिस्सा लेंगी। उनके द्वारा आधुनिकतम उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। लोगों को इसकी खासियत की जानकारी दी जाएगी। आईएमटी में इस समय 350 से 400 के आसपास छोटी-बड़ी इकाई हैं। उनके द्वारा मेडिकल, रक्षा, एयोनॉटिक्स, ऑटो मोबाइल्स आदि में उपयोग होने वाले पार्ट्स को बनाए जाते हैं।
आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) के प्रधान प्रमोद राणा, चेयरमैन आरटीएन पप्पूजीत सिंह सरना आदि ने बताया कि एक्सपो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। इसकी तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इसमें फरीदाबाद की अधिकांश कंपनियों के साथ गुरूग्राम, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों से एक सौ से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। इसके अलावा वाईएमसीए की ओर से भी स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक्सपो में 300 से अधिक कंपनियों को भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन का मुख्य मकसद जिले में उद्योगों को बढ़ावा देना भी है। इससे जिला समेत अन्य शहरों के लोग प्रभावित होंगे और आईएमटी समेत जिले के अन्य भागों में नए उद्योग लगाने के प्रति प्रेरित होंगे। एक्सपो में हरियाणा सरकार की ओर से लोगों को उद्योगों को लेकर बनाई योजनाओं व नीति की जानकारी दी जाएगी।
आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने बताया कि एक्सपो में कोविड-19 की रोकथाम के लिए बनाए नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। आने वाले लोगों का थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो आगंतुकों के आरटीपीसीआर व रैपिड टेस्ट भी किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधा के लिए एंबुलेंस, डॉक्टर आदि की व्यवस्था होगी। फायर से बचाव के लिए दमकल विभाग की गाड़ी आयोजन स्थल पर रहेगी। पुलिस की तैनाती की जाएगी। एक्सपो में फरीदाबाद में मेडिकल के क्षेत्र में क्या-क्या आधुनिक उपकरण बनाए जा रहे हैं, लोगों को इससे रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं रक्षा, एयोनॉटिक्स, ऑटो मोबाइल आदि क्षेत्र के लिए क्या-क्या पार्ट्स बनाए जाते हैं, इसकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लोगों को पार्ट्स की खासियत की जानकारी दी जाएगी। युवाओं को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर की भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जाएगा।