फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Industrial Application of Physics Seminar organized in Nehru College

Faridabad News: नेहरू कॉलेज में औद्योगिक एप्लीकेशन ऑफ भौतिकी सेमीनार का आयोजन

Tue, 31 Oct 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Industrial Application of Physics Seminar organized in Nehru College
कंपनियों के प्रयोग होने वाले प्रयोग के विषय में दी गई जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में मंगलवार को औद्योगिक एप्लीकेशन ऑफ भौतिकी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) में आने वाले चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में माइक्रोमेटिक ग्राइंडिंग मशीन प्राइवेट लिमिटेड के सर्विस मैनेजर और ऑल इंडिया हेड (सर्विसेज) कशिश और माइक्रोमेटिक मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल सर्विस हेड विकास टंडन मौजूद रहें। इसका शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर ने किया। वहीं, भौतिकी की प्रो. जन्नत खत्री ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। इस दौरान उन्होंने कहां कि प्रत्येक कंपनी में भौतिकी का प्रयोग किया जाता है। चाहें वह किसी भी प्रकार की कंपनी हों। उन्होंने भौतिकी को इंडस्ट्रीज में प्रयोग होने वाले बारीकियों के संबंध में बताया। उनका कहना था कि जब किसी मशीन को बनाया जाता है, चाहे वह कटिंग मशीन हो या ग्राइंडिंग मशीन हो, उससे पहले हमेशा भौतिकी के नियमों का पालन किया जाता है। वहीं, माइक्रोमेटिक मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल सर्विस हेड विकास टंडन ने कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि नॉन टेक्निकल विद्यार्थी भी टेक्निकल क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते है। इस मौके पर भौतिकी विभाग की डॉ. पारुल जैन, डॉ. चारू मिढ़ा और नीतू सोरोत आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed