फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Indian Oil to help students in research fellowship

रिसर्च फेलोशिप में छात्रों की मदद करेगा इंडियन ऑयल

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Oil to help students in research fellowship
फरीदाबाद। वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए ने इंडियन ऑयल (आरएंडडी) के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। इंडियन ऑयल के सहयोग से विश्वविद्यालय युवा शोधकर्ताओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रिसर्च फेलोशिप स्कीम शुरू करेगा।
विज्ञापन

समझौता ज्ञापन के तहत इंडियन ऑयल ने 2.5 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान किया है। इंडियन ऑयल-सीएसआईआर-जेसी बोस यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप स्कीम में पीएचडी स्कॉलर्स को पांच साल की अवधि के लिए फेलोशिप प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने के की दिशा में काम कर रहा है। यह सहयोग निश्चित रूप से युवा शोधकर्ताओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. एसके गर्ग ने कहा कि दोनों संगठनों के बीच साझेदारी वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देगी। डॉ. रामकुमार ने कहा कि यह समझौता देश में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को पोषित करने की इंडियन ऑयल (आरएंडडी) की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले समझौते पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग और इंडियन ऑयल (आरएंडडी) के कार्यकारी निदेशक (रासायनिक प्रौद्योगिकी) डॉ. जीएस कपूर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर इंडियन ऑयल आरएंडडी के अन्य सदस्य डॉ. दीपक सक्सेना, अमीत गोहेन, देबासिस भट्टाचार्य व डॉ. मधुसूदन समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed