फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   India is producing better electricity than developed countries, Energy Minister said on the foundation day of NPTI

विकसित देशों से भी बेहतर बिजली उत्पादन कर रहा है भारत, एनपीटीआई के स्थापना दिवस पर बोले ऊर्जा मंत्री

Sat, 02 Apr 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
India is producing better electricity than developed countries, Energy Minister said on the foundation day of NPTI
फरीदाबाद। विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट सिम्युलेटर एवं एक बहु कार्यात्मक सिम्युलेटर राष्ट्र को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में भारत विश्व में पहला देश है। सोलर पावर प्लांट के न्यू रिटर्निंग सिस्टम में भारत विकसित देशों से भी बेहतर बिजली उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर एनपीटीआई कारपोरेट कार्यालय फरीदाबाद में विद्युत मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया था कि देश के हर गांव को बिजली के साथ जोड़ा जाएगा। आज शहरों, गांवों और मजरों में 22 से 23 घंटे बिजली केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है। भारत की संसार में सोलर बिजली उत्पादन में कोई बराबरी नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने एक लाख 12 हजार मेगावाट बिजली पैदा करके विश्व में मिसाल कायम की है। विकसित देश भी एक साथ इतनी बिजली उत्पादन नहीं कर पाए। आने वाले समय में संपन्न देशों में भी भारत बिजली सप्लाई करेगा। मंत्री आरके सिंह ने कार्यक्रम प्रबंधन पर पुस्तिका का भी विमोचन किया। महानिदेशक एनपीटीआई डॉ. तृप्ता ठाकुर और अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि एनपीटीआई ने 3,60,000 युवाओं को पावर ट्रेनिंग देकर एक मिसाल कायम की है। किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए उन्हें शिक्षित करने तथा बायोमास पर राष्ट्रीय मिशन के तहत बिजली उत्पादन के लिए थर्मल पावर प्लांटों में बायोमास का उपयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed