फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Independent councilors facilitated the arrest following the filing of the FIR.

Faridabad News: प्राथमिकी के बाद निर्दलीय पार्षदों और ने कराई गिरफ्तारी

Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Independent councilors facilitated the arrest following the filing of the FIR.
एक्सईएन की शिकायत पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट, डीसीपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के एक्सईएन डालचंद शर्मा की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद बुधवार को वार्ड-40 के निर्दलीय पार्षद पवन यादव, वार्ड-42 के निर्दलीय पार्षद दीपक यादव और उनके पीए धमेंद्र ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी गिरफ्तारी दर्ज कराई। इस दौरान दोनों पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उपमंडल तहसील कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और मुख्य गेट पर ताला लगाकर केवल संबंधित लोगों को ही अंदर जाने दिया।

विवाद की शुरुआत 28 जुलाई को हुई थी। दोनों पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने की शिकायत लेकर नगर निगम बल्लभगढ़ जोन कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी एक्सईएन डालचंद शर्मा से तीखी नोकझोंक हो गई। अगले दिन सफाई कर्मचारी यूनियन और एक्सईएन नगर निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए और पार्षदों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पार्षदों सहित कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन




बुधवार को दोनों पार्षद और धमेंद्र समर्थकों के साथ करीब साढ़े 10 बजे अपने घर अहीरवाड़ा से उपमंडल कार्यालय के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। करीब सवा 11 बजे उपमंडल में स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे, जहां समर्थकों की ओर से तहसील के अंदर घुसने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस बल ने मुख्य गेट को ताला लगाकर बंद कर दिया। उसके बाद सभी नगर निगम ऑडिटोरियम में चले गए, जहां पूर्व पार्षद राव राम कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की समस्या को उठाना उनका हक है और वह भविष्य में भी लोगों के साथ इसी तरीके से खड़े रहेंगे। उसके बाद एसीपी अशोक और रवि की मौजूदगी में राव राम कुमार के साथ दोनों पार्षद व अधिवक्ता और धमेंद्र गिरफ्तारी देने के लिए डीसीपी कार्यालय में पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक गिरफ्तारी और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने पर जाने की अनुमति दे दी। इस दौरान तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक कार्यालय के बाहर मुख्य गेट पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






समर्थकों ने कंधों पर उठाकर किया जोरदार स्वागत
गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी होने के बाद जैसे ही दोनों पार्षद व अन्य कार्यालय से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने दोनों पार्षदों और पूर्व पार्षद राव राम कुमार को कंधों पर उठाकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में बल्लभगढ़ मेन बाजार में स्थित अंबेडकर की प्रतिमा तक ले गए। पूरे रास्ते समर्थक उनके समर्थन में नारे लगाते रहे। इस दौरान पवन यादव और दीपक यादव ने कहा कि जनता के विकास कार्यों की मांग उठाने पर उनके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। उनका आरोप था कि कुछ अधिकारी विकास कार्यों से बचने के लिए जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं। दोनों पार्षदों ने कहा कि वे जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे और यदि जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed