फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Increasing infection in Sector-21, 16 and Green Field Colony

सेक्टर-21, 16 और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बढ़ रहा संक्रमण

Wed, 22 Jun 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Increasing infection in Sector-21, 16 and Green Field Colony
बीके नागरिक अस्पताल में दवाई केंद्र पर बिना मास्क के लाइन में लगे लोग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले के तीन क्षेत्र सेक्टर-21, सेक्टर-16 और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में विस्तार सर्वाधिक है। हालात ये हैं कि यहां संक्रमण के मामलों की संख्या 20 से अधिक है। अन्य क्षेत्रों में एक, दो या दस से कम मामले देखने को मिल रहे हैं। क्षेत्र विशेष में संक्रमण के मामले रोकने के लिए विभाग कोशिश में जुटा है। उधर, निदेशालय ने जून माह में सामने आए मामलों के आधार पर विश्लेषण रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि नए मामलों के विस्तार का मूल कारण सामने नहीं आया है। हालांकि यह कोई लहर नहीं है। इसे संक्रमण के उतार-चढ़ाव के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि अब तक सामने आए नए मामलों में ज्यादातर सामूहिक कार्यक्रमों, भीड़ वाले इलाकों में चहलकदमी व मास्क नहीं लगाने के कारण हो सकते हैं। ठोस वजह सामने नहीं आने के कारण विभाग लोगों को दो गज की दूरी और मास्क लगाने की सलाह पर जोर दे रहा है। उधर, संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए अब तक संक्रमित मामलों में रैंडम सैंपलिंग के आधार पर कोरोना का बी2 वायरस ही जिले में विस्तार का कारण रहा है। इसमें डेल्टा या अन्य किसी घातक सिक्वेंस की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि जून माह में भेजे गए 52 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके बाद ही यह साफ हो सकेगा कि इन दिनों संक्रमण विस्तार के पीछे कोरोना का कौन सा स्वरूप जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह से बढ़े मामले
क्षेत्र - सक्रिय मामले
सेक्टर-21 37 मामले
सेक्टर-16 21 मामले
ग्रीनफील्ड कॉलोनी 19 मामले
सेक्टर-28 16 मामले
सेक्टर-46 15 मामले
सेक्टर-29 12 मामले
सेक्टर-82 11 मामले
नोट- शेष इलाकों में सक्रिय मामलों की संख्या 10 या इससे कम है।
बगैर मास्क अस्पताल में घूमेंगे रोगी तो कैसे महामारी दूर होगी
इन दिनों बीके नागरिक अस्पताल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में मरीज स्वयं बगैर मास्क के घूम रहे हैं। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में 57 नए मामले मिले हैं। 82 मरीज स्वस्थ घोषित हुए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसमें से पांच आईसीयू में भर्ती हैं। जिले में इस समय 729 कोरोना संक्रमित उपचाराधीन हैं। जिले में सार्वजनिक स्थान खासतौर पर अस्पताल और भीड़ वाले क्षेत्र में बगैर मास्क के घूमना खतरे से खाली नहीं है। जिले में रिकवरी दर 98.88 फीसदी है। मंगलवार को 1713 सैंपल लिए गए हैं और 1931 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिनांक, नए मामले, टेस्ट, एक्टिव केस, पॉजिटिविटी रेट
सात जून, 46, 1613, 177, 2.85
14 जून, 105, 1120, 410, 9.37
21 जून,99, 1301, 754, 7.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed