फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Increasing cases of dengue broke the record of last two years

बीते 24 घंटों में डेंगू के सर्वाधिक दस मामले मिले

Sat, 18 Sep 2021 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Increasing cases of dengue broke the record of last two years
फरीदाबाद। मच्छर जनित डेंगू का कहर जिले में बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में इस बार के सर्वाधिक दस मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बढ़ते मामलों ने बीते दो वर्षों के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है। ऐसे में शनिवार को 147 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू का लार्वा मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। एक ओर वायरल बुखार लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है। दूसरी ओर बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियां डेंगू-मलेरिया भी लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। निजी और सरकारी अस्पताल इस वक्त बुखार पीड़ितों से भरे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस वर्ष के सर्वाधिक मामले ओपीडी-इमरजेंसी वाले भी अगस्त में देखे गए। इसके बाद से लगातार केस बढ़ रहे हैं। वहीं, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 10 नए मामलों की पुष्टि की। एक दिन में डेंगू मरीजों के यह सर्वाधिक मामले हैं।
विज्ञापन

एंटी लार्वा गतिविधियों के तहत थमा रहे नोटिस
डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी फील्ड में जाकर मच्छर के लार्वा तलाश रहे हैं। किसी के घर व रिहायशी क्षेत्र के आसपास लार्वा मिलने पर विभागीय टीम तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। बीते 24 घंटों में 147 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। बीते कुल 18 दिनों में 1384 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग प्रभारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पहली बार लार्वा मिलने पर लोगों को कारण बताओ नोटिस दिये जा रहे हैं। लगातार दूसरी बार लार्वा मिलने पर संबंधित व्यक्ति को जुर्माना भी भरना होगा। इसके लिए टीम को सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी
डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-23, संजय कॉलोनी, सेक्टर-21, एनआईटी क्षेत्र
स्वास्थ्य विभाग ने बताए बचाव के उपाय
घर व आसपास के क्षेत्र सहित सार्वजनिक स्थान पर पानी इकट्ठा न होने दें। जहां तक संभव हो निकासी की व्यवस्था करें। कूलर व पानी की टंकी सहित फ्रिज व एयर कंडीशन (एसी) ट्रे की लगातार सफाई करें। टायर, गमलों व गड्ढों में पानी न जमा होने दें। यदि पानी की निकासी संभव न हो तो कुछ बूंद पेट्रोल-डीजल या सामान्य तेल वहां डाल दें। सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वर्ष - डेंगू- मलेरिया- मौत
2021 -46-07-0
2020-32-09-0
2019-21-67-0
2018-65-150-0
2017-153-161-0
2016-107-152-0
2015-1411-123-0
2014-44-135-0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed