फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   increases yamuna level, worried farmer

यमुना में जल स्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी, किसान चिंतित

Tue, 25 Aug 2020 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
increases yamuna level, worried farmer
बल्लभगढ़ यमुना का जल स्तर बढ़ने पर किसानों की चिंता बढ़ी । - फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना के डूब क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। ग्रामीणों ने किनारे के खेतों पर लगी फसल को खुद ही हटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी फरीदाबाद क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा नहीं हुए हैं। फिर भी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसानों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

किसानों ने शुरू की सब्जी तोड़नी
बसंतपुर गांव में सबसे पहले पानी का स्तर ऊंचा होता है। यहां के ग्रामीणों ने किनारे के खेतों में लगी कच्ची सब्जियां तोड़नी शुरू कर दी हैं। किसानों का कहना है कि पानी यदि अचानक से बढ़ गया तो कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। खेतों में पानी भरना शुरू हो गया है। ऐसे में पौधों की जड़ें गलने लगती हैं। इसलिए किसानों ने टमाटर, भिंडी, बैंगन और तोरई आदि की फसल को तोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सरपंच ने ग्रामीणों को तैयार रहने के लिए कहा
गांव अमीपुर के सरपंच वेदपाल ने बताया कि फिलहाल यमुना का जलस्तर किनारे तक है। आने वाले दिनों में यह बढ़ना तय है। इसके लिए किनारे पर बने लोगों से भारी सामान व अनाज हटाने के लिए कहा गया है। जिससे मकान खाली करके जाते समय परेशानी न हो। हथिनी बैराज से पानी छोड़े जाने के करीब 48 घंटे बाद पानी बसंतपुर व अमीपुर के आसपास आना शुरू होता है। इसके बाद यमुना का फैलाव ज्यादा होने के कारण छांयसा व उसके आसपास के गांव में जाने में समय लगता है। इस दौरान अगर बारिश हुई तो यमुना के किनारे के गांव में बाढ़ आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के लिए अधिकारी कर रहे बैठक
उधर, फरीदाबाद में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार बढ़ते यमुना के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। एक दिन पहले ही पुलिस आयुक्त ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ के दौरान बचाव-राहत कार्य विषय को लेकर बैठक की थी और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए थे। यमुना से रेत निकालने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed