{"_id":"6ae24cb305782907840ac9e7","slug":"increased-demand-for-lightweight-designer-jewellery-on-karwa-chauth-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83951-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करवा चौथ पर हल्के वजन की डिजाइनर जूलरी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करवा चौथ पर हल्के वजन की डिजाइनर जूलरी की बढ़ी मांग
विज्ञापन
बजट में फिट बैठने के कारण महिलाएं अपने लिए और पति पत्नी के लिए खरीद रहे आभूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करवा चौथ पर अपनी पसंद की जूलरी खरीदने के लिए महिलाएं बाजार पहुंच रही हैं। इस बार हल्के वजन की डिजाइनर जूलरी की मांग अधिक दिखाई दे रही है। महिलाएं अपने लिए तो पति भी अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए हल्के वजन के सोने के आभूषण पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि हल्के वजन की जूलरी कीमत में कम होने के साथ ही बजट में भी आसानी से फिट बैठती है। सराफा व्यापारियों के अनुसार, त्योहार पर ग्राहक ऐसे आभूषण पसंद कर रहे हैं, जो देखने में आकर्षक हों और जिनकी कीमत भी ज्यादा न हो। हल्के वजन की चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स और छोटे डिजाइन वाले हार की मांग बनी हुई है।
हालांकि सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोने के भाव में गिरावट के बावजूद सराफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से खरीदारी धीमी रही है। ग्राहकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम और कम हो सकते हैं। ऐसे में कई लोग खरीदारी करने के बजाय कुछ दिन इंतजार करना बेहतर समझ रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ ग्राहक पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कर नए डिजाइन की जूलरी खरीद रहे हैं। इससे उन्हें पुराने गहनों के बदले अपनी पसंद के नए आभूषण लेने का विकल्प मिल रहा है। हालांकि, चांदी के आभूषणों की बिक्री में अभी ज्यादा हलचल नहीं है।
बातचीत
सोने के भाव में गिरावट के बावजूद ग्राहक खरीदारी में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि कीमतें और कम होंगी, इसलिए वे फिलहाल इंतजार कर रहे हैं।- सुशांत नौनिहाल, सराफा व्यापारी
विज्ञापन
पुराने सोने को एक्सचेंज कर नए आभूषण खरीदने में लोगों की दिलचस्पी है। इससे ग्राहक अपने पुराने गहनों के बदले पसंद के नए डिजाइन ले सकते हैं। - विशाल, सराफा व्यापारी
दाम घटने के कारण पहले ही मुनाफा कम हो गया है। साथ ही खरीदारी भी कम है, इससे हमारी परेशानी और बढ़ गई है। - रितेश सोनी, सराफा व्यापारी
इस साल भारी गहनों की बजाय अधिक लोग हल्के आभूषणों को पसंद कर रहे हैं। वह ग्राहकों के बजट में भी हैं और उनका कहना है कि यह पहनने में भी अच्छा लगता है।- श्रवण, सराफा व्यापारी