{"_id":"69c8150eb9e268fcc4022875","slug":"increase-in-temperature-is-likely-to-increase-umas-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66096-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तापमान में बढ़ोतरी से उमस बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तापमान में बढ़ोतरी से उमस बढ़ने की संभावना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शनिवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे पूरे दिन मौसम साफ बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास माना जा रहा है।
हालांकि आज से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी महसूस की जा सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। आज से लेकर सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान सर्दी-खांसी, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और बाहर निकलते समय जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।