फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Inconvenience caused by sewage water flowing on the Badshahpur-Dadsia road.

Faridabad News: बादशाहपुर-ददसिया मार्ग पर सीवर का पानी बहने से परेशानी

Thu, 24 Sep 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by sewage water flowing on the Badshahpur-Dadsia road.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बादशाहपुर-ददसिया मार्ग पर पिछले करीब एक साल से सीवर का पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बादशाहपुर स्थित एसटीपी की ओर जाने वाली सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत भी खराब है और सीवर का पानी बहने से स्थिति और बिगड़ गई है। समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


20 सितंबर को मौके पर विकास कार्य से संबंधित पट्टिका लगाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि पट्टिका लगने के बाद भी सड़क पर सीवर का पानी बहने की समस्या बनी हुई है। पट्टिका पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्यमंत्री राजेश नागर, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और वार्ड-34 के पार्षद संजीव कुमार के नाम अंकित हैं। बादशाहपुर के जितेंद्र त्यागी, धर्मपाल त्यागी और रविंद्र शांडिल्य तथा ददसिया के नीरज त्यागी, कृष्ण त्यागी और पवन त्यागी समेत ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। उधर, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय पंघाल ने बताया कि जल्द इसका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed