फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Income tax raids at five locations of two businessmen

Faridabad News: दो कारोबारियों के पांच ठिकानों पर आयकर छापे

Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Income tax raids at five locations of two businessmen
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी की आशंका पर शहर दो कारोबारियों के पांच ठिकानों पर छापे मारे। टीम ने कारोबारियों के फोन, लैपटॉप समेत सभी जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। देर शाम तक कंपनी मालिकों से टीम के अधिकारियों की पूछताछ जारी रही। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई सीजीएसटी अधिकारियों की ओर से आयकर विभाग को लिखे गए पत्र के आधार पर हुई है।
सीजीएसटी फरीदाबाद आयुक्तालय फरीदाबाद की कर अपवंचन शाखा (एंटी इवेजन ब्रांच) की टीम ने वर्ष 2023 में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के चोरी के मामले में सेक्टर-6 स्थित एवन ट्यूबटेक कंपनी पर छापा मारा था। इस दौरान कई गड़बड़ियां मिली थीं। इसके साथ ही टीम ने एवन से संबंधी सेक्टर-58 स्थित ज्योति स्ट्रिप और नेहरू ग्राउंड स्थित मेटल ट्रेडिंग कंपनी पर भी फर्जीवाड़े में शामिल होने की आशंका जताई थी। इसके बाद सीजीएसटी की टीम ने फरीदाबाद आयकर विभाग को मामले की जांच के लिए पत्र लिखा था, लेकिन साल भर बाद भी आयकर की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। मामले में जिले की आयकर विभाग की टीम से जांच कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने पर एक पत्र दिल्ली आयकर विभाग को भी भेजा गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दिल्ली की आयकर विभाग की टीम जिले के अधिकारियों की कंपनी अधिकारियों के साथ सांठगांठ की आशंका जताते हुए बुधवार सुबह सेक्टर-58 स्थित ज्योति स्ट्रिप और नेहरु ग्राउंड स्थित मेटल ट्रेडिंग कंपनी पर पहुंची। सेक्टर-15 स्थित मेटल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक पीएल गुप्ता और ज्योति स्ट्रिप कंपनी के मालिक नरेश गर्ग उर्फ पिंटू के संस्थानों और घरों में दबिश दी गई। सुबह घरों और संस्थानों में आयकर टीम की कई गाड़ियां पहुंचीं। टीम में शामिल 20 से अधिक अधिकारियों ने मालिकों के साथ परिवार के सभी सदस्यों के फोन और लैपटॉप कब्जे में ले लिए। किसी को भी घर और कंपनी से अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान टीम को कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें करोड़ाें रुपये के हेराफेरी की संभावना है। टीम ने सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। देर रात तक विभाग की जांच जारी रही। हालांकि मौके पर मौजूद टीम अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेटल, स्टील और लोहा ट्रेडिंग का काम करती हैं कंपनियां
दोनों कंपनियां सेक्टर-58 में मेटल, स्टील और नेहरु ग्राउंड में लोहे के पाइप आदि ट्रेडिंग करने का काम करती हैं। सूत्रों के अनुसार नेहरु ग्राउंड स्थित ज्यादा कारोबारी लोहा ट्रेडिंग के दौरान कारोबार कच्चे बिल पर ही करते हैं। लोगों से जीएसटी वसूल लिया जाता है, लेकिन सरकार को जमा नहीं करते। इस दौरान कंपनी फर्जी बिलों के आधार पर सरकार से आईटीसी का लाभ भी ले लेते हैं, जो पिछले साल हुई सीजीएसटी की जांच में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed