{"_id":"5df328538ebc3e87fd1f077a","slug":"income-tax-officers-are-waking-up-to-become-officers-in-government-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अधिकारी सरकारी स्कूल के बच्चों में जगा रहे अफसर बनने की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अधिकारी सरकारी स्कूल के बच्चों में जगा रहे अफसर बनने की अलख
Fri, 13 Dec 2019 11:28 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
गरीबी से उबरकर एक बड़ा अफसर कैसे बना जा सकता है। यह सहायक आयकर आयुक्त आदित्य प्रकाश से बेहतर कौन जान सकता है। एक गरीब परिवार में पले बड़े आदित्य आज सरकारी स्कूलों में जाकर छात्रों को अपने जैसा बड़ा अधिकारी बनने की ट्रेनिंग देते हैं। उन्हें निःशुल्क यूपीएससी जैसी परीक्षा पास करने के गुर सिखाते हैं। इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी महंगी किताबें भी उपलब्ध करवाते हैं। वह दो साल में 50 से अधिक स्कूलों के छात्रों को ट्रेनिंग दे चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ निवासी सहायक आयकर आयुक्त फरीदाबाद आदित्य प्रकाश ने बताया कि घर में वह तीन भाई बहन है। इनमें वह सबसे बड़े हैं। इसलिए परिवार की जिम्मेदारी भी सबसे अधिक थीं। पिता विपिन शास्त्री गांव के एक स्कूल में अध्यापक हैं। पहले उन्होंने रोहतक पीजीआई से वर्ष 2011 में एमबीबीएस की। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी की। वर्ष 2015 में पहली बार में परीक्षा दी और वह सफल हुए।
विज्ञापन
आदित्य प्रकाश ने बताया कि धन के अभाव में किस प्रकार पढ़ाई की जाती है, इससे वह भलिभांति परिचित हैं। यही कारण है कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का भविष्य संवारने का बेडा उठाया है। उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं के छात्र को समय पर सही मार्गदर्शन दिया जाए तो वह भी इस परीक्षा में सफल होकर एक बड़ा अधिकारी बन सकते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2017 से उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने की मुहिम शुरू की। अब तक 50 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क तैयारी करा रहे हैं। नौकरी के बाद प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में से वह एक घंटा निकालकर बच्चों को पढ़ाते हैं।