फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Income tax department survey caught fraud of Rs 50 crore

Faridabad News: आयकर विभाग के सर्वे में 50 करोड़ का फर्जीवाड़ा पकड़ा

Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 09 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Income tax department survey caught fraud of Rs 50 crore
- गुरुग्राम की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के गुरुग्राम, पंचकूला कार्यालय में की गई जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गुरुग्राम की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में 50 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की सूचना पर आयकर आयुक्तालय की ओर से जांच की गई। इस दौरान करीब 50 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के आधार पर सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। टीम ने कंपनी के सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान टीम को करीब 70 करोड़ के रुपये के फर्जीवाड़े का अनुमान है।
आयकर आयुक्तालय फरीदाबाद की टीम को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी फर्जी बिलों के आधार पर सरकार से टैक्स का लाभ ले रही है। सूचना के आधार पर फरीदाबाद और गुरुग्राम की टीम गठित गई। टीम ने कंपनी के गुरुग्राम और पंचकूला स्थित कार्यालय पर एक साथ सर्वे किया। टीम के पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कार्यालयों को सील कर दिया गया। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर जाने और बाहर से अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन

टीम ने कंपनी अधिकारियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। बृहस्पतिवार से शुरू सर्च शनिवार तक चली। चार दिनों तक चली जांच में फर्जी बिलों के आधार पर 50 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे और एनएच के प्रोजेक्ट तैयार करती है कंपनी
आयकर आयुक्तालय के अधिकारियों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी स्टेट हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बड़े प्रोजेक्टों के निर्माण का कार्य करती है। निर्माण सामग्री के बिलों के राशि को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर सरकार से टैक्स का लाभ लेती है। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कंपनी के अकाउंट को सीज कर दिया गया है। जिससे की कंपनी अब कोई लेनदेन नहीं कर सके।

50 करोड़ के फर्जीवाड़े का कंपनी ने स्वीकारा
कंपनी के गुरुग्राम और पंचकूला स्थित कार्यालयों से प्राथमिक जांच में 50 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। सभी जरूरी दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए हैं। जिनकी जांच शुरू कर दी गई।
-आनंद कुमार केडिया, प्रधान आयकर आयुक्त, आयकर आयुक्तालय फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed