{"_id":"69f8ef292b439c51ae0d66fd","slug":"income-tax-department-employees-staged-a-protest-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69194-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आयकर विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आयकर विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
आयकर कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन। स्रोत: कर्मचारी
पदोन्नति और कैडर समीक्षा न होने पर जताया रोष
मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-4 स्थित आयकर भवन में सोमवार को विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दिनभर प्रदर्शन किया। संयुक्त कार्रवाई समिति के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग में लंबे समय से कैडर समीक्षा का कार्य अटका हुआ है, जिसके कारण पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने नए आयकर अधिकारियों और निरीक्षकों को लैपटॉप उपलब्ध कराने, आयकर निरीक्षक का वेतन एनआईए और सीबीआई के निरीक्षकों के समान करने, सेवा संबंधी मामलों के निस्तारण, आईसीटी की बहाली और अखिल भारतीय आयकर अधिकारी सूची को अंतिम रूप देने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि भर्ती नियमों में संशोधन न होने से विभागीय कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है और बार-बार आश्वासन के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
इस दौरान आईटीईएफ के प्रधान अभिमन्यु कुमार, संयुक्त सचिव संदीप यादव, आयकर अधिकारी विमलेश कुमार, सचिव निशांत कुमार, उप प्रधान मिलन, आईटीजीओए के जिला प्रधान विजय सिंह और अतिरिक्त सचिव डालचंद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित मुद्दों के कारण कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।