फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In view of the third wave, make concrete arrangements for the children

तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए करें पुख्ता इंतजाम

Wed, 14 Jul 2021 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
In view of the third wave, make concrete arrangements for the children
फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर खतरा बढ़ने की आशंकाएं है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने जिला कॉर्डिनेशन कमेटी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों पर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में बच्चों के लिए वार्ड और आईसीयू विशेष रूप से तैयार किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए 80 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश उपायुक्त ने दे दिए हैं। छांयसा मेडिकल कॉलेज में उपचार सुविधाएं देने के लिए इसे जल्द शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। मौजूदा समय में कॉलेज में 100 बेड और 50 वेंटिलेटर हैं। इसमें एसएनसीयू और सहित बच्चों का वॉर्ड तैयार करने की तैयारी है। बीके सिविल अस्पताल में टाटा स्टील की ओर से तैयार किए जा रहे 100 बेड के अस्थायी अस्पताल में 30 बिस्तर बच्चों के लिए चयनित किए गए हैं। वहीं, 11 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। 26 अन्य वेंटिलेटर की सुविधा भी जल्द की जाएगी। अल्फला मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों के संचालक भी जल्द सुविधाएं बढ़ाएं, इसके निर्देश उपायुक्त की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

टास्क फोर्स करेगी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा
बच्चों के वार्डों की स्थिति की प्रत्येक सप्ताह टास्क फोर्स समीक्षा करेगी। जिला स्तरीय प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोविड केयर सुविधा में जरूरी यंत्रों, दवाओं, आक्सीजन, रेफरल ट्रांसपोर्ट और टेलीमेडिसन की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। वहीं डाटा व पोर्टल मैनेजमेंट, डाक्टरों, नर्सों व फील्ड स्तर के कर्मचारियों की बेहतर ट्रेनिंग, सामुदायिक स्तर पर प्रचार व जागरूकता पर जोर देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन तक 50 डॉक्टरों की ट्रेनिंग
बाल चिकित्सा को लेकर जिले में करीब 50 बाल रोग विशेषज्ञ हैं। तीसरी लहर में यदि कोरोना ने बच्चों को चपेट में लिया तो डॉक्टर ही कम पड़ जाएंगे। ऐसे में बृहस्पतिवार से चार दिन के लिए कार्यशाला के तहत 50 सरकारी डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। रविवार तक 25-25 के दो समूह में इनका प्रशिक्षण होगा। इससे तय होगा कि तीसरी लहर में डॉक्टर व स्टाफ पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हों।

वर्जन-
जिले में तीसरी लहर को काबू करने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। निर्देशानुसार काम किया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट, बेड व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। - रणदीप पुनिया, सीएमओ
तीसरी लहर की आशंकाएं अधिक हैं। ऐसे में तैयारी तेज की हैं। समन्वय समिति की बैठक की गई है। तैयारियां लगातार की जा रही हैं। - यशपाल यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed