{"_id":"62235123b60ca122d87d35eb","slug":"in-view-of-holi-additional-buses-run-from-ballabgarh-depot-to-mathura-aligarh-and-agra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर यात्रियों को सुविधा: हर दो घंटे में मिलेगी बस, मथुरा-अलीगढ़ और आगरा रूट पर होगा अतिरिक्त बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर यात्रियों को सुविधा: हर दो घंटे में मिलेगी बस, मथुरा-अलीगढ़ और आगरा रूट पर होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
Sat, 05 Mar 2022 05:31 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Mar 2022 05:31 PM IST
सार
त्योहार के दौरान कुछ लोग बसों में बिना टिकट यात्रा करने का प्रयास करते हैं। इसके चलते ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए दो-दो की टीम में रूटों पर तैनात किया जाएगा। 18 मार्च को होली का पर्व है। ऐसे में इसे लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
बस पर चढ़ते यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली त्योहार पर रोडवेज की ओर से उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़ और आगरा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस संचालन समय से लगभग एक घंटा पूर्व टिकट बुकिंग शुरू होगी। बसों का संचालन त्योहार के एक सप्ताह पहले शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ डिपो से होली त्योहार पर इन रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। यह बसें हर दो घंटे में चलाई जाएगी। डीआई नेपाल सिंह ने बताया कि अभी बल्लभगढ़ बस डिपो से मथुरा के लिए दिन में सात, आगरा के लिए सात व अलीगढ़ के लिए दस बसों का संचालन किया जा रहा है। होली से एक सप्ताह पहले इन सभी रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 10 अन्य बसों को इन रुटों पर चलाया जाएगा। यह बसें भोर चार बजे से बल्लभगढ़ डिपो से चलेंगी। होली पर इन सभी रूटों पर यात्रियों की संख्या आम दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए एक घंटे पूर्व एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
त्योहार के दौरान कुछ लोग बसों में बिना टिकट यात्रा करने का प्रयास करते हैं। इसके चलते ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए दो-दो की टीम में रूटों पर तैनात किया जाएगा। 18 मार्च को होली का पर्व है। ऐसे में इसे लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं।